दो खिलाड़ी और एक कोच 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
शेखपुरा जिले से दो खिलाड़ी और एक कोच 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 20 से 24 दिसंबर 2024 तक पायनियर पब्लिक स्कूल, देवास मध्य प्रदेश में आयोजित होगी।
शेखपुरा ताइक्वांडो संघ के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय कोच विश्वाजीत कुमार ने बताया कि माहि मेहता अंडर-44 किग्रा और हर्ष वर्धन अंडर-78 किग्रा बिहार टीम का हिस्सा हैं। कोच के रूप में राष्ट्रीय प्रशिक्षक अमर कुमार को चयनित किया गया है।
शेखपुरा से पटना रवाना हुए इन खिलाड़ियों और कोच को जिलावासियों ने शुभकामनाएं दीं। संघ के अध्यक्ष मनीषा कुमारी, कोषाध्यक्ष रमाशंकर कुमार, और खेल पदाधिकारी डॉ. धर्मराज समेत कई खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।