शेखपुरा डीएम आरिफ अहसन, के द्वारा घाटकुसुम्भा प्रखंड के टाल क्षेत्र में कृषि क्रांति लाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। आज डीएम ने टाल क्षेत्र का भ्रमण के क्रम में सरकार के अतिमहत्वपूर्ण टाल विकास योजनान्तर्गत संरचनाओं के तहत कराये जाने वाले कार्य का निरीक्षण किया गया। इस योजना के तहत हरोहर नदी के बायाँ एवं दायाँ तट पर प्रस्तावित तटबंध निर्माण कार्य में शेयपुरा जिला के 13 मौजों में लगभग 146.64 एकड़ भूमि का अर्जन किया जाता है। इस आलोक में जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला भू- अर्जन पदाधिकारी एवं संबंधित अंचल अधिकारी को भू- अर्जन के कार्य में तेजी लाने को कहा है। सभी रैयती जमीन के भू-स्वामियो की वितरणी तैयार कर उन्हें नियमानुसार मुआवजा का भुगतान भी सुनिश्चित करने को गया है।आज के भ्रमण के क्रम में मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण पटना अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण अंचल, बिहारशरीफ एवं कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बख्तियारपुर भी साथ थे। इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने प्रस्तावित संरचना के संबंध में उनसे जानकारी प्राप्त की।जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया की इस प्रखंड में हरोहर नदी, जो कि गंगा नदी की सहायक नदी है। बरसात में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के फलस्वरूप हरोहर नदी का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे की यह क्षेत्र जलमग्न हो जाता है, जिससे काफी आर्थिक क्षति होती है। पिछले वर्ष भी यहाँ जलमग्न हुआ था। तटबंध बंध जाने से जलमग्न की समस्या यहाँ खत्म हो जाएगा, जो कि इस टाल क्षेत्र के विकास के लिए वरदान होगा।
|