शेखपुरा जिला गौशाला समिति द्वारा भाजपा की जिला अध्यक्षा रेशमा भारती का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में व्यवसायिक वर्ग की काफी संख्या में उपस्थिति रही।। भाजपा नेत्री ,रेशमा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अस्मिता को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को एक नई दिशा दी है, जिससे हर क्षेत्र में प्रगति हो रही है।इसके साथ ही रेशमा भारती ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने बताया कि बिहार में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी क्षेत्रों में निरंतर विकास हो रहा है। भाजपा की नेत्री ने व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए भाजपा हमेशा तत्पर रहेगी।रेशमा भारती ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विश्वास जताया और कहा कि एनडीए गठबंधन बिहार में 200 से ज्यादा सीटों पर विजय प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बिहार में विकास की गति और तेज होगी और राज्य के लोग एक नई दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से भाजपा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की और आगामी चुनावों में भाजपा की मजबूत स्थिति की ओर इशारा किया।
|