भाजपा नेत्री रेशमा भारती ने कर्पूरी जयंती पर कई कार्यक्रम में ली हिस्सा।समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित  गिरिहण्डा चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती एवं संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के योगदान और उनके द्वारा समाज में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। रेशमा भारती ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाई और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।रेशमा भारती ने संविधान गौरव दिवस पर भारतीय संविधान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है और इसके द्वारा हम सभी को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त है। संविधान ने भारतीय समाज को न्याय, समानता और स्वतंत्रता का अधिकार दिया, जो हमारे देश की मजबूती और एकता की नींव है।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और कर्पूरी ठाकुर तथा संविधान की महिमा को याद किया। रेशमा भारती ने सभी से आह्वान किया कि वे कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर चलकर समाज में बदलाव लाने का कार्य करें। इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को सलाम किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें