शेखपुरा जिला में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बरबीघा कॉलेज में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं की शक्ति और उनके योगदान को सराहा और कहा कि महिलाएं समाज की प्रगति में अहम भूमिका निभा रही हैं।
रेशमा भारती ने महिला शिक्षा, महिला सुरक्षा और महिला रोजगार की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि महिलाओं को समान अवसर मिल सकें और वे हर क्षेत्र में अपने अधिकारों का सही तरीके से प्रयोग कर सकें।भा.ज.पा. जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि महिलाएं अब केवल घरेलू कामकाजी नहीं बल्कि देश की राजनीति, विज्ञान, साहित्य, खेल और अन्य क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। आज की महिलाएं हर चुनौती को स्वीकार करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं और समाज में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और अपनी पहचान बनाते हुए आगे बढ़ें।
कार्यक्रम में छात्राओं के साथ साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।कार्यक्रम में भाजपा नेता करूं सिंह,मनोज कुमार तूफानी,सहित काफी संख्या में छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुई।
|
महिला सशक्त से ही समाज और देश का विकास हो सकता है_रेशमा भारती। जिला अध्यक्ष भाजपा शेखपुरा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)