रामनवमी पर्व को लेकर सनातन धर्म के अनुयायियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और हवन का आयोजन किया जाता है।इंडियन सर्वण समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी मंत्री श्री प्रकाश सिंह, कमलदेव प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार सिंह, रमाशंकर उर्फ रामू, रंजीत कुमार सिंह, अलकी तथा अधिवक्ता रामनाथ सिंह ने बताया कि पूरे बिहार और झारखंड में रामनवमी का जुलूस शांति और सद्भाव के साथ निकलेगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से भी अपील की कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के उत्सव मना सकें। उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे रामनवमी के इस पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में प्रेम और सौहार्द बनाए रखें।रामनवमी के दिन जगह-जगह भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें श्रद्धालु भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्रीराम के उद्घोष करेंगे। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि को भी दर्शाता है।
|