निरीक्षी न्यायमूर्ति रूद्रप्रकाश मिश्रा ने किया जिला न्यायालय का निरीक्षण!
न्यायालय पहुंचने पर न्यायमूर्ति को बुके देकर स्वागत करते बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव व अन्य
शेखपुरा:-निरीक्षी न्यायमूर्ति रूद्रप्रकाश मिश्रा ने किया जिला न्यायालय का निरीक्षण किया! उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश रूद्रप्रकाश मिश्रा ने कहा कि न्याय प्रक्रिया में शामिल लोग अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहें। ताकि दूसरे के अधिकार का हनन न हो। शेखपुरा न्यायालय के सभागार में मॉनिटरिंग सेल की बैठक में उन्होंने अपने कर्तव्यों के पालन के प्रति हमेशा गंभीर रहने का पाठ पढ़ाया। इससे पहले शेखपुरा पहुंचे निरीक्षी न्यायाधीश का न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर उन्हें गुलदस्ता एवं शॉल भी भेंट की गयी। इस दौरान निरीक्षी न्यायाधीश ने जिला न्यायालय के विभिन्न कोर्ट का भी निरीक्षण किया। मौके पर जिला जज पवन कुमार पाण्डेय, डीएम मोहम्मद आरिफ अहसन, एसपी बलिराम कुमार चौधरी ,कारा अधीक्षक लाल बाबू सिंह, सिविल सर्जन, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, विपिन सिंह, संयुक्त सचिव सह विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव, पूर्व अध्यक्ष अरबिन्द प्रसाद समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।