जमुई में महिला संवाद ग्रास रूट की महिलाओं के लिए हो रहा है वरदान साबित,खुलकर रख रही है अपनी समस्या।

जमुई में महिला संवाद : 673 गाँव में आयोजित। महिलाओं ने रखी अपनी बात।

===========================================================

जमुई जिले के 673 गाँव में महिला संवाद, का आयोजन किया गया जिसमे डेढ़ लाख महिलाओं ने शिरकत की।

===========================================================

जमुई जिले में 18 अप्रैल 2025 से संचालित महिला संवाद कार्यक्रम को पूरा एक महीना हो चुका है| जिसमें जिले के सभी प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के 673 गाँव में यह कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाएं शिरकत कर चुकी हैं। महिला संवाद कार्यक्रम सरकार के साथ महिलाओं का सीधा संवाद का माध्यम बना हुआ है, जहाँ महिलाओं को न सिर्फ महिला सशक्तीकरण संबंधी योजनाओं की जानकारी मिल रही है, बल्कि वे गाँव-मोहल्ले की समस्या-आकांक्षाओं को व्यक्त कर समाज के विकास के लिए आगे बढ़कर अपनी आवाज को बुलंद कर रही हैं| वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभुक, जीविका से जुड़कर सफल हुईं महिलाएं अपने अनुभवों को साझा कर रही हैं। कार्यक्रम में सफल हुईं महिलाओं की कहानियों से अन्य महिलाएं भी योजनाओं को लेकर जागरूक हो रही है| संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से आ रही महत्वपूर्ण आकाँक्षाओं को सरकार के द्वारा अमलीजामा भी पहनाया जा रहा है| महिला संवाद कार्यक्रम में अमुमन सभी जिलों से जीविका बैंक की मांग की जा रही थी| जिस पर अमल करते हुए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का गठन एवं निबंधन को स्वीकृति प्रदान की गई है| संवाद कार्यक्रम में इसकी जानकरी मिलते ही जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं काफी खुश हुईं| महिलाओं का कहना है की अब उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए आसानी से ऋण मिलेगा|उल्लेखनीय है की 18 अप्रैल से राज्य के सभी जिलों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य भर में यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा चलाया जा रहा है| संवाद कार्यक्रम में सभी प्रखंडों से महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार और स्वावलंबन की बातें कर रही हैं| ग्रामीण स्तर पर इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी जीविका को दी गई है| जमुई जिले के 1245 ग्राम संगठनों में यह संवाद होना है, जिसमें 673 ग्राम संगठन में इसका आयोजन किया जा चुका है| प्रतिदिन 22 गाँव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 200 से 300 महिलाएं शामिल हो रही हैं| 

महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूकता वाहन में लगे डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित 45 मिनट की 3 फिल्में दिखाई जा रही है| जिसमें राज्य सरकार की तरफ से क्रियान्वित महिला आरक्षण, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका), नशामुक्ति अभियान, बाल-विवाह, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाईन आदि के बारे में दिखाया जाता है| महिलाओं को जागरूक करने के लिए योजनाओ से संकलित लीफलेट का वितरण किया जाता है| इसके अलावे महिलाओं के बीच मुख्यमंत्री का सन्देश पत्र भी महिलाओं को दिया जा रहा है| ज्ञात हो को शनिवार को डीएम् जमुई श्रीमती अभिलाषा शर्मा भी खैरा प्रखंड के चुआ पंचायत के केवाल फरियात्ता गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं| मौके पर ही उन्होंने महिलाओं से संवाद किया और उनकी आकाँक्षाओं व समस्याओं को सुना|

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें