शेखपुरा में शुरू हुआ कृषि संकल्प अभियान,।कृषकों की आय वृद्धि को चलाया जा रहा है अभियान।

कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी द्वारा किया गया विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन
—————————————-
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आज 30 मई 2025 को अरियरी प्रखंड के छः गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन। इस कार्य करम के सफल आयोजन के लिए के वी के द्वारा दो टीम का गठन किया गया है। एक टीम का नेतृत्व केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक ई प्रमोद कु चौधरी के द्वारा किया गया। ई चौधरी ने इस टीम के सदस्य श्री नवीन कु सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यान एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री रंजन कुमार के साथ अरियरी प्रखंड के तीन गांव अफ़रडीह, सोहदी एवं अकबरपुर गांव में विकसित कृषि कार्यक्रम में भाग लेकर खरीफ मौसम में की जाने वाली विभिन्न फसलों के तकनीक जैसे, धानकी सीधी बुआई, वैकल्पिक फसल जैसे, अरहर, पोशाक अनाज जैसे रागी, कोदो, ख़रफ मक्का आदि की वैज्ञानिक खेती, खेती में ड्रोन का उपयोग आदि के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। दूसरी टीम का नेतृत्व केंद्र के सदस्य वैज्ञानिक डॉ अल्कज्योति शर्मा के द्वारा किया गया। इस टीम में प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री चौधरी नरेंद्र प्रसाद एवं विभागीय सहकर्मी श्री सुमन सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रियंका कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, श्री मनमोहन कुमार,सहायक तकनीकी प्रबंधक, अनुज कुमार किसान सलाहकार ने तीन गांव जैसे डीहा, कैमरा, बेलखुंडी गांव में इस कार्यक्रम के आयोजन में भाग लेकर किसानों तक तकनीकी ज्ञानवर्धन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों राय जानने के लिए दिए गए प्रारूप में मंतव्य प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम से किसानों ने खुशी व्यक्त किया और इस तरीके कार्य करम आगे भी करने का आग्रह किया गया।
इस कार्यकर्म में अफ़रडीह से अग्रणी किसान चौधरी विक्रम शाही, नरेश महतो, जगदेव प्रसाद यादव अनिल यादव, डीहा गांव से नवल सिंह, पिंटू सिंह, अनुज कुमार, मनोज महतो आदि सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें