पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। भारत ने एक महान अर्थशास्त्री और देश की सेवा में समर्पित नेता को खो दिया है।उक्त बाते भारतीय स्वाभिमान संगठन की राष्टीय अध्यक्ष मीना यादव ने किया। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में अपनी अद्वितीय छाप छोड़ी। उनका योगदान भारतीय आर्थिक सुधारों, वैश्विक व्यापार और नीतिगत निर्णयों में महत्वपूर्ण था।डॉक्टर मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर और वित्त मंत्री के रूप में भी उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए। उनके नेतृत्व में भारत ने 1991 में आर्थिक उदारीकरण की दिशा में बड़े कदम उठाए, जिनसे भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली और देश को वैश्विक आर्थिक मंच पर महत्वपूर्ण स्थान मिला।उनकी शख्सियत हमेशा एक विनम्र, विचारशील और दूरदर्शी नेता के रूप में याद की जाएगी। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भारत ने एक ऐसे नेता को खो दिया है जिन्होंने देश की आर्थिक प्रगति के लिए अनगिनत योगदान दिए। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा, और उनका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।मीना यादव ने कहा कि देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
|