पटना में सावित्री भाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन,राष्टीय स्वाभिमान संगठन ने दी श्रद्धांजलि।

सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वाभिमान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, इसके बाद उनके योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक कार्यों पर चर्चा की गई।मीना यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने भारतीय समाज में महिलाओं की शिक्षा और समानता के लिए जो कार्य किए, वह हमेशा याद किए जाएंगे। उनका संघर्ष न केवल महिला शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि समाज में फैली असमानता के खिलाफ भी एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने कहा कि आज की महिलाओं को सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज में बदलाव लाने के लिए आगे आना चाहिए।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी महिलाओं और पुरुषों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर महिला शिक्षा, समानता और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा को लेकर कई प्रस्ताव भी रखे गए। कार्यक्रम के अंत में, मीना यादव ने सभी उपस्थित लोगों से यह आह्वान किया कि वे सावित्रीबाई फुले के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में बदलाव लाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें