मजदूरों के बिना विकास योजनाओं की कल्पना बेमानी है।मजदूर दिवस पर भाजपा नेत्री आश्रिति शर्मा की मेहनत कश मजदूरों के नाम संदेश।

मई दिवस: विकास की रीढ़ हैं हमारे मजदूर, सरकार चला रही कल्याणकारी योजनाएं_आश्रिति शर्मा।

मई दिवस को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन सभी श्रमिकों को समर्पित है जो देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। यह निर्विवाद सत्य है कि मजदूरों के बिना किसी भी विकास योजना की कल्पना करना संभव नहीं है।मजदूरों की दशा और दिशा को सुधारने के लिए समय-समय पर अनेक कानून बनाए गए हैं। हालांकि कुछ कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, वहीं कुछ अभी भी केवल कागजों तक ही सीमित हैं। इसके बावजूद मजदूर दिवस हमारे सामाजिक ताने-बाने में एकता और समरसता का प्रतीक बनकर सामने आता है।मजदूर दिवस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेत्री आश्रिति शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूरों की कुशलता और परिश्रम की क्षमता अन्य देशों की तुलना में कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मजदूरों के कल्याण को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील हैं और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मजदूरों के लिए पंजीकरण कार्ड की व्यवस्था, रोजगार की गारंटी, बच्चों की शिक्षा, आवास योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके माध्यम से मजदूरों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
मजदूर दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि यह उन अनगिनत हाथों का सम्मान है जो श्रम के बल पर देश की नींव मजबूत करते हैं

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें