शेखपुरा में कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर जवानों का हौसला बढ़ाया।

शेखपुरा में कांग्रेस नेताओं ने “भारतीय सेनाओं ” को आभार जताने के लिए – “जय हिंद यात्रा” निकाला।

 

 

 

जिला कांग्रेस के तत्वावधान में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने आजाद हिंद आश्रम से जय हिंद यात्रा निकाल कर भारतीय सेनाओं का आभार जताते हुए।

देशभक्ति भरें नारों का जयघोष करते हुए यात्रा की। बताते चलें कि पहलगांव में निर्मम तरीकों से भारतीय नागरिकों की जान लेने वाले आतंकवादियों ने मानवता का कत्ल कर दिया था।जिसकी आलोचना विश्व स्तरीय हो रही हैं।

जय हिंद यात्रा के नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि यह यात्रा हमारे देश की संप्रभुता की बुनियाद को मजबूत करेगी।जिसे कायरों और पड़ोसी कुछ देश ने हल्के में ले लिया था। भारत की शक्ति यहां की गंगा – जमुनी तहजीब से निकलती हैं। जिसे कुछ लोग कमजोर करने में लगे हैं। हमारी बुनियाद की मजबूती के लिए गांधी,नेहरू,पटेल,भगत सिंह, आंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद,लाल – बाल- पाल, मौलाना आजाद, सरोजनी नायडू जैसे, हजारों विभूतियों ने त्याग और कुर्बानी दिया है।जिसे संजोना हम भारतीय नागरिकों का धर्म है। 

प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने छात्र – नौजवानों से अपील किया है कि देश की रक्षा और एकता के लिए मिलकर रहना होगा। सांप्रदायिक विचार वालों से दूरी बनाए रखने होंगे। 

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिला का एक – एक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता यहां के वंचितों,शोषितों,अतिपिछड़ों – पिछड़ों और दलित – महादलितों के लिए खड़ी रहेगी। अब की कांग्रेस पार्टी जिला की जनता की मुख्य शक्ति बनकर उभरेगी। ताकि देश हितों की रेखा को बढ़ाया जाए।

उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को असली भारतमाता का रूप बताया।

जिला के उपाध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने कहा कि इस वक्त हमें एकजुट होकर रहने की आवश्यकता है। ताकि पाकिस्तान को सबक मिले।

 

महिला नेत्री शोभा देवी ने कहा कि देश के लिए लड़ रही कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मेरी जैसी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।मै इन दोनों से कहूंगी कि ऐसे ही वीरता से लड़ाई जारी रखें।

सेखोपुर प्रखंड अध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह उर्फ भैया जी , श्रवण सिंह, ललन सिंह, लखन महतो , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सिंघम जी , जितेंद्र धारी के अलावा दर्जनों नेताओं ने पाकिस्तान – आतंकवादी मुर्दाबाद , भारतीय सेना जिंदाबाद आदि नारों के साथ तिरंगा झंडा लेकर मार्च कर रहे थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें