—
बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के बाजीतपुर मुसहरी में 14 मई से “आत्मनिर्भर नारी संकल्प अभियान” की शुरुआत।
शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाजीतपुर मुसहरी में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु “आत्मनिर्भर नारी संकल्प अभियान” की शुरुआत 14 मई से की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री आश्रिति शर्मा होंगी। उनके मार्गदर्शन में महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आवास योजना, महिला सुरक्षा एवं स्वरोजगार से जुड़ी पहलें प्रमुख रूप से शामिल हैं।कार्यक्रम में समाजसेवा से जुड़े कई गणमान्य लोग, स्थानीय प्रतिनिधि, महिला संगठन की सदस्याएँ, युवा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता भी शामिल होगी। आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए प्रेरणादायक सत्र, प्रशिक्षण शिविर एवं स्वरोजगार की दिशा में मार्गदर्शन सत्र का आयोजन भी किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार, यह अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम न होकर सामाजिक जागरूकता का एक प्रयास है, जिससे महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य है कि महिलाएँ न केवल आर्थिक रूप से सक्षम बनें, बल्कि सामाजिक रूप से भी अपनी भूमिका को मजबूती से निभा सकें।इस अभियान के माध्यम से बाजीतपुर मुसहरी में सामाजिक परिवर्तन की एक नई लहर लाने की उम्मीद जताई जा रही है।