नारी शक्ति अभियान में जुटीं महिलाएं,आश्रिति शर्मा के समर्थन में दिखा नया उत्साह।

नारी शक्ति अभियान में जुटीं महिलाएं,आश्रिति शर्मा के समर्थन में दिखा नया उत्साह।

शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी नेत्री आश्रिति शर्मा की लोकप्रियता में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बाजीतपुर में आयोजित नारी शक्ति संकल्प अभियान कार्यक्रम में महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी ने इस बढ़ती लोकप्रियता की पुष्टि कर दी। कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही आश्रिति शर्मा पहुंचीं, बड़ी संख्या में महिलाएं उनसे मिलने और उनका स्वागत करने के लिए उमड़ पड़ीं।तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद भाजपा नेत्री आश्रिति शर्मा ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

महिलाओं के उत्साह और समर्थन ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि आगामी चुनावों में “अबकी बार, आश्रिति शर्मा की बारी” की चर्चा केवल नारा नहीं, बल्कि जनभावना बनती जा रही है।कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे भाजपा नेता कुणाल ने भी लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास” के मूलमंत्र पर आधारित योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि कैसे सरकार महिलाओं, गरीबों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए सतत कार्य कर रही है।नारी शक्ति संकल्प अभियान के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान ने बरबीघा में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। आश्रिति शर्मा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन से स्पष्ट है कि भाजपा यहां एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें