- बांका जिले में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बिहार महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्य श्रीमती शीला टुडू का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।यह कार्यक्रम बांका जिला आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के साथ-साथ स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग एवं समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है।सम्मान समारोह का उद्देश्य न केवल श्रीमती टुडू को उनके नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं देना है, बल्कि समाज में महिला अधिकार, समानता और न्याय के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।सभी मिलकर महिला उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए मिलजुल कर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे।श्रीमती शीला टुडू को सम्मानित कर उनके योगदान और समाज के प्रति समर्पण को सराहा जाएगा।उनकी यह उपलब्धि न केवल बांका जिले बल्कि पूरे बिहार-झारखंड क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति, विचार गोष्ठी और सम्मान पत्र भेंट जैसे आयोजन भी किए जाएंगे।यह समारोह सामाजिक एकता, महिला जागरूकता और प्रेरणा का प्रतीक बनकर उभरेगा।आंगनबाड़ी सेविका सुनीता मुर्मू, बल्के मुर्मू, सुकमनी हांसदा,मनोदी टुडू,गणेश टुडू,प्रमोद तांती,भूदेव मरांडी सहित काफी संख्या में महिला और पुरुष ने नए महिला आयोग की सदस्या का स्वागत किया।
|
बिहार महिला आयोग की सदस्या शिला टुडू का बांका में भव्य स्वागत।आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के साथ काफी संख्या में लोगों ने फूलमाला से किया अभिवादन।महिला सशक्तिकरण की देखिए एक झलक।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)