नवादा विकास के मानचित्र पर मजबूत पहचान बनाई है_विवेक ठाकुर,एम पी।

 

 

*नवादा के सांस्कृतिक – ऐतिहासिक विरासत को मिल रही नई पहचान: विवेक ठाकुर*

 

भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा हमसभी के लिए बहुत ही हर्ष और गौरव का विषय है कि राज्य सरकार ने नवादा में होने वाले सीतामढ़ी मेला महोत्सव और तमसा महोत्सव को उनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए राज्य सांस्कृतिक महोत्सव की सूची में शामिल किया है। ककोलत महोत्सव पूर्व से ही इस सूची में शामिल है।सांसद विवेक ठाकुर ने कहा ये महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। यह कदम न केवल इन उत्सवों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि नवादा की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती प्रदान करेगा। इनके संरक्षण और प्रचार-प्रसार को नई गति मिलेगी। यह स्वीकृति न केवल इन उत्सवों को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय कला और संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस कदम से न केवल इन आयोजनों की भव्यता बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अब ये केवल स्थानीय आयोजन नहीं रह गए, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक धरोहर का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। नवादा में होने वाले इन महोत्सवों को नई पहचान मिली है। यह पूरे नवादा वासियों के लिए अविस्मरणीय क्षण है।सांसद विवेक ठाकुर ने इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति समस्त नवादा लोकसभा वासियों की तरफ से आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें