जमशेदपुर बन्ना गुप्ता फैंस क्लब से कार्यकता देवघर के लिए हुआ रवाना ,बाबा भोले नाथ का करेंगे दर्शन।
जमशेदपुर बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के बैनर तले तिवारी बम के नेतृत्व में एक बड़ा जत्था थावे एक्सप्रेस से देवघर के लिए रवाना हुए रविवार। इस जत्थे में लगभग 50 समर्थक शामिल थे, जिनमें बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, छोटू अंकित, मोहन राज, नारायण, संजय, चंद्र भूषण, अरुण राम, करन, डीह-घाघीडीह के रंजन सिंह मंडल, अध्यक्ष, उप मुखिया संतोष ठाकुर आदि प्रमुख उपस्थित थे।
फैंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि वे अपने प्रिय नेता बन्ना गुप्ता के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन दिखाने के लिए देवघर जा रहे हैं। तिवारी बम ने कहा कि यह जत्था बन्ना गुप्ता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्थन का प्रतीक है।
अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यह जत्था देवघर में एक बड़ा आयोजन करने जा रहा है, जिसमें बन्ना गुप्ता के समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने बन्ना गुप्ता के समर्थन में नारेबाजी की और उनके साथ एकजुटता दिखाई।