- झारखंड सरकार ने गिरिडीह समेत राज्य भर के 143 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना के अनुसार, ये सभी डॉक्टर लंबे समय से बिना अनुमति गायब थे और पदस्थापन पर योगदान नहीं कर रहे थे। बर्खास्त डॉक्टरों में गिरिडीह सहित दुमका, देवघर, जमशेदपुर, धनबाद और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों के चिकित्सक शामिल हैं। ये नियुक्तियाँ जेपीएससी द्वारा 2020, 2021 और 2023 में की गई थीं। सरकार ने इन डॉक्टरों की नियुक्ति अधिसूचना भी रद्द कर दी है ताकि खाली पदों पर नई नियुक्तियाँ की जा सकें और जनता को स्वास्थ्य सुविधा मिले। यह कदम सरकारी अस्पतालों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है। गिरिडीह जिले के दो डॉक्टरों के नाम भी इस सूची में हैं।
|
झारखंड सरकार की बड़ी कारवाई,143 डॉक्टर की सेवा हुई बर्खास्त।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)